फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीजल की जगह पेट्रोल भरने से कार खराब, पंप कर्मियों की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान

Tue, 17 Jun 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां एक कार में डीजल की जगह पेट्रोल भर दिए जाने से वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव झेलना पड़ा। शिकायतकर्ता संजीव कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी गांव अठवां ने थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई मुकेश कुमार ने अपनी कार में डीजल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गाड़ी लगाई थी और पंप कर्मी को स्पष्ट रूप से डीजल भरने को कहा गया था। बावजूद इसके पंप कर्मी ने फोन पर बात करते हुए लापरवाही से 531 रुपये का पेट्रोल कार में भर दिया। कार डीजल होने की जानकारी बड़े अक्षरों में लिखी गई थी। संजीव कुमार ने बताया कि जब गलती सामने आई तो पंप मालिक ने शुरुआत में स्थानीय मिस्त्री से टंकी साफ करवाने की बात कही, लेकिन जब कार को एजेंसी (गगरेट) में ले जाकर सही करवाने की मांग की गई तो उसने खर्च वहन करने से साफ इन्कार कर दिया। एजेंसी के वर्कशॉप मैनेजर के मुताबिक गलत ईंधन से कार के इंजेक्टर, फिल्टर और अन्य इंजन पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कार को टो-चैन कर वर्कशॉप लाना आवश्यक था लेकिन पंप मालिक ने सुझाव को मानने से इन्कार कर दिया और बहस पर उतर आया। पीड़ित पक्ष ने 112 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंप मालिक न तो अपनी गलती मानने को तैयार हुआ और न ही नुकसान की भरपाई करने को। इस मामले पर थाना प्रभारी अंब अनिल उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें