फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खंभे से टकराई कार, चालक जख्मी

Sat, 05 Oct 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अजौली मोड़ फलाईओवर के निकट हादसा युक्त सड़क पर खडी कार।संवाद
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। अजौली मोड़ फलाईओवर के निकट एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। इस हादसे के कारण फ्लाईओवर के डिवाइडर में लगा खंभा टूट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चला रही लड़की को मामूली चोटें ही आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार खंभे से इतनी जोर से टकराई कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। इस हादसे के दौरान कार के दोनों एयरबैग खुल गए थे, जिस कारण कार चला रही लड़की को अधिक चोट नहीं आई। फिलहाल कार चालक को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। इस पर अभी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें