फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एचआरटीसी बस के पीछे टकराई कार, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आईएसबीटी ऊना के समीप एचआरटीसी की बस से कार टकरा गई। हादसे में कार चालक जख्मी हुआ है, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लापरवाही से कार चालने पर घायल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि लुधियाना से हमीरपुर जा रही एचआरटीसी बस जैसे ही आईएसबीटी ऊना से आगे निकली तो पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बस चालक जुगल किशोर ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी और लापरवाही से चलाई जा रही थी। टक्कर के बाद उन्होंने तुरंत बस रोकी और नीचे उतरकर देखा तो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार में सवार त्रिलोचन सिंह निवासी लमलैहड़ी को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से त्रिलोचन को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घायल का उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें