फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बच्चों ने मां के नाम लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। प्राथमिक केंद्र पाठशाला सोहारी में एक पेड़ मां के नाम अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति श्रद्धा व सम्मान प्रकट करना रहा।विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भजनलाल ने की। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने मिलकर शीशम, कचनार, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सबसे विशेष बात यह रही कि छात्रों ने प्रत्येक पौधा अपनी माताओं के नाम समर्पित किया, जिससे कार्यक्रम में भावनात्मक जुड़ाव भी देखा गया। इस दौरान ग्राम पंचायत टकोली के उपप्रधान पंकज रणौत ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व को एक साथ जोड़ता है। यह एक प्रेरणादायक पहल है, जिससे समाज को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें