फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आतंकवाद के खिलाफ कैंडल मार्च, विधायक विवेक शर्मा ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान और आतंकवाद के विरुद्ध की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले को लेकर शहीद ब्रजेश कुमार के प्रवेश द्वार पर विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। मार्च के दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि निर्दोष और निहत्थे लोगों पर किया गया आतंकी हमला न केवल घृणित है, बल्कि कायरता की चरम सीमा भी है। देश इन हमलों को कभी नहीं भूलेगा। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस कायराना हमले का सख्त और निर्णायक जवाब दिया जाए। यह कैंडल मार्च न केवल एक मजबूत संदेश था बल्कि राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा के लिए पूरा समाज एकजुट है। आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें