फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तिब्बत की सांस्कृतिक विरासत बचाने के लिए अभियान शुरू

Sat, 31 Oct 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। तिब्बत की प्राकृतिक संपदा, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की मांग को लेकर तिब्बती संगठनों ने अंब में अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इसके तहत 31 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे पांच प्रमुख तिब्बती संगठनों के प्रतिनिधियों का दल अंब विश्राम गृह में बैठक करेगा। इस दौरान चीन सरकार के तथाकथित जातीय एकता एवं प्रगति कानून को निरस्त करने की मांग उठाई जाएगी। यू-त्सांग चोलखा, धोतोए चोलखा, धोमेय चोलखा, तिब्बती महिला संघ और अंतरराष्ट्रीय मिडिल वे मूवमेंट की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य तिब्बत की प्राकृतिक संपदा, पर्यावरण और सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करना है। अभियान से जुड़े यू-त्सांग चोलखा के अध्यक्ष दावा त्सेरिंग, धोमेय चोलखा के उपाध्यक्ष तेनजिन छिमे और तिब्बती महिला संघ की अध्यक्ष त्सेरिंग ने लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें