फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के बीसीजी टीकाकरण के लिए अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षय रोग को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। मंगलवार से विभाग ने स्वास्थ्य अभियान को सभी स्वास्थ्य खंडों में शुरू कर दिया गया है। दस दिन तक चलने वाले इस अभियान में घर द्वार पर जाकर आशा वर्कर 18 से 60 साल तक आयु वर्ग में पात्र लोगों की पहचान करेगी। इस सर्वेक्षण के बाद क्षय रोग उन्मूलन को बल देने के लिए बीसीजी टीकाकरण अभियान को जनवरी के मध्य में शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण स्तर तक विभागीय कर्मियों को प्रशिक्षण देने का कार्य विभाग ने पूरा कर लिया है। एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन को लेकर जिले में मंगलवार से पात्र लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य खंडों में लाभार्थियों का डाटा तैयार किया जाएगा। डाटा को कंपाइल कर सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद वैक्सीनेशन के सेशन लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए निर्धारित किए जाएंगे। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग को खत्म करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि बच्चों को बीसीजी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पहले से ही चली आ रही है। अब सरकार ने वयस्कों को भी बीसीजी का टीका लगाने को लेकर मुहिम शुरू कर दी है। विभाग ने 18 से 60 साल के आयु वर्ग में पांच वर्ग बनाए गए हैं। इसमें दुबले पतले, बीते पांच वर्षों से क्षय रोगी, बीते तीन साल से टीबी के संपर्क में रहे, धूम्रपान करने वाले एवं मधुमेह से ग्रसित लोगों को बीसीजी वैक्सीन लगाई जानी है।

एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन के लिए पात्र लोगों को चयनित करने के लिए जिलेभर में मंगलवार से प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद जनवरी से टीकाकरण अभियान को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रमेश रत्तू, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें