फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धमकी मामले में कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप संदेशों की होगी फॉरेंसिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के एक व्यवसायी को लगातार धमकी भरे कॉल और व्हाट्सएप संदेश मिलने के मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। पुलिस प्रशासन इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की गहनता से जांच कर रहा है। शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप संदेशों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। तकनीकी साक्ष्य की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई भी जानकारी है, तो वह तुरंत पुलिस के साथ साझा करे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार, महासचिव मदन बोहरा और व्यापारी दिनेश कुमार ने सरकार से मांग की है कि व्यापारियों को डराने-धमकाने की घटनाओं पर तुरंत अंकुश लगाया जाए। व्यवसायी विनोद कुमार ने बताया कि आज पुलिस टीम जांच के लिए उनके कांप्लेक्स पर पहुंची और बारीकी से तहकीकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से व्यापारियों को कुछ राहत की उम्मीद बनी है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक भय का माहौल बना रहेगा। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें