युद्ध कौशल सीखती एनसीसी कैडेट्स। स्रोत संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जेएनवी पेखूबेला में एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिवर के पांचवें दिन की शुरुआत ड्रिल अभ्यास से हुई। ड्रिल से कैडेट्स में एकता और अनुशासन की भावना जागृत होती है यह सेना के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में से एक है। कैडेट को फील्ड और बैटल क्राफ्ट सहित हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय सेना की ओर से युद्ध के दौरान अपनाए जाने वाली विधि और उपकरणों से कैडेट्स को अवगत कराया गया। कैडेट्स की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया गया। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने कैंप के दौरान की जाने वाली गतिविधियों को कैडेट्स की शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही समाज में एक अच्छे नागरिक के निर्माण में सहायक बताया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा, सीनियर जेसीओ सतीश कुमार, जेसीओ राकेश कुमार, फर्स्ट ऑफिसर विवेकानंद, सेकंड ऑफिसर ललित मोहन, सेकंड ऑफिसर दीपक धीमन, थर्ड ऑफिसर पारुल, थर्ड ऑफिसर प्रिया उपस्थित रहे।