ऊना। अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया के 51वें जन्मदिन पर शहीद अमोल कालिया पार्क शिवालिक ऐवन्यू काॅलोनी नंगल में हवन, यज्ञ और कीर्तन का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने अमर शहीद कै. अमोल कालिया के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प भेंट कर देश के इस महान सपूत को याद किया। कै. अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया और माता उषा कालिया सहित अन्य ने हवन यज्ञ में आहुति डाली। शहीद कै. अमोल कालिया मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग नंगल इकाई की ओर से योग आसन भी करवाए गए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत कर्मचारी संगठन से रमेश भारद्वाज, प्रेम राजपूत, शांति स्वरूप शर्मा, रोशन लाल चौधरी, देसराज मेहता, कमल किशोर, लेखराज, मदन लाल, सतिंद्र शर्मा सहित शहीद कै. अमोल कालिया के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद