फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एनएच मैहतपुर मुबारिकपुर पर टीसीपी के नियम दरकिनार

Mon, 19 Feb 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग मैहतपुर से मुबारिकपुर तक बड़े मॉल, दुकानों और शोरूम के भवन मालिकों द्वारा टीसीपी के नियमों की सरेआम उल्लंघना की गई है। इसके अलावा गगरेट और भरवाई से ऊना जिला की सीमा पर स्थित ऐसे भवन मालिकों ने मानचित्र की शर्ताें के विपरित काम किया है। इस संदर्भ में बुद्धिजीवी राम कुमार सिंह ने निदेशक नगर एवं ग्राम योजना शिमला और डीसी ऊना को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया है। इस मसले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद ऊना जिले की प्रबुद्ध जनता जागी है और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में टीसीपी के नियमों को दरकिनार करके जो भवनों का निर्माण कार्य किया गया है। उसकी शिकायत लिखित तौर पर की है। इसमें जिक्र किया गया है कि जहां एक ओर टीसीपी ने 100 से अधिक भवन मालिकों को टीसीपी के नियमों की विपरीत निर्माण कार्य किए जाने की सूरत में नोटिस जारी किए हैं, तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग मैहतपुर से मुबारिकपुर तक और हिमाचल प्रदेश की सीमा से गगरेट और भरवाई से ऊना जिला सीमा तक बड़े मॉल, दुकानों और शोरूम के भवन मालिकों द्वारा नियमों की उल्लंघना की गई है। उन्होंने विभाग से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भू-स्वामी अपने भवनाें का निर्माण कार्य नियमों के विपरित करने में लगे हुए हैं और संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय में बैठे हैं। ऐसे स्थलों का निरीक्षण नहीं करते हैं और राजनेता भी चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने इस मसले में नगर और ग्राम योजना निदेशालय शिमला की ओर से समय-समय पर निरीक्षण करने की मांग की है, ताकि समय रहते उचित समाधान करके नियमों के तहत निर्माण कार्य हो सके।
विज्ञापन

100 से अधिक भवन मालिकों को नोटिस जारी
सहायक नगर एवं ग्राम योजनाकार ऊना पंकज शर्मा का कहना है कि 100 से अधिक भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस जारी होने के बाद ऊना की प्रबुद्ध जनता जागी है। निदेशक और डीसी ऊना को शिकायत की गई है, जो स्थल बताए गए हैं, वहां पर विभागीय टीम सयुंक्त निरीक्षण करके नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें