फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तय समय से सिर्फ 15 मिनट पहले काउंटर पर लगेंगी बसें

Fri, 02 Aug 2024 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
आईएसबीटी ऊना । फाइल फोटो
विज्ञापन
ऊना। आईएसबीटी ऊना में आने वाली बसों के चालकों को अपने रूट पर चलने से 15 मिनट पहले ही बस को काउंटर पर लगाना होगा। इसे लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ बस संचालक समय से पहले ही काउंटर पर बसों को खड़ा कर देते हैं। इससे बस स्टैंड पर जाम लगना शुरू हो जाता है। इससे बस अड्डा प्रबंधन और सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर बीते कुछ समय से सवारियों की तरफ से अड्डा प्रबंधन को शिकायतें भी मिल रहीं थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक बस चलने के तय समय से 15 मिनट पहले ही बस को काउंटर पर लगाना होगा। नियमों को अनदेखा करने वालों के खिलाफ निगम की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
ऊना बस स्टैंड में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए वीरवार को क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना ने अहम निर्देश जारी किए हैं। बात दें कि बस स्टैंड पर कुछ बंस संचालक चलने के समय में अभी आधे घंटा और उससे भी अधिक का समय होने पर ही बसों को काउंटर पर खड़ा कर देते हैं। ऐसे में उक्त काउंटर पर उस वक्त जिन बसों के रूट होते हैं, उन्हें निर्धारित काउंटर को छोड़कर दूसरे काउंटर पर खड़ा होने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे बस स्टैंड में जाम और सवारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने लिखित तौर पर आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह नियम सरकारी व निजी बसों दोनों के लिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि आईएसबीटी ऊना में स्थानीय रूटों के अलावा बाहरी प्रदेशों के लिए भी दिन-रात बसों का संचालन होता है। ऐसे में दिनभर हजारों यात्री बस स्टैंड पर पहुंचते हैं, लेकिन बस स्टैंड पर समय से पहले ही काउंटर पर बसों के खड़ा होने से बस संचालकों और सवारियों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा बस स्टैंड का संचालन कर रहे एमआरसी ग्रुप ऊना के प्रबंधक परवेश शर्मा को भी इस संबंध में सूचित किया गया है, ताकि बस स्टैंड प्रबंधन इसे लेकर सतर्क रहे।

कोट्स
आईएसबीटी ऊना में आने वाली बसें अपने तय समय से 15 मिनट पहले ही काउंटर पर बसों को लगाएंगे। इसे लेकर अड्डे का प्रबंधन कर रहे एमआरसी ग्रुप, निगम के चालकों - परिचालकों और निजी बस ऑपरेटर यूनियन को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ई. सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें