फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बसों में हुई टक्कर, बाल-बाल बची सवारियां

विज्ञापन
बंगाणा के आगे बसों के बीच हुई टक्कर के बाद मौके पर मौजूद सवारियां। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ऊना। हमीरपुर नेशनल हाईवे पर बंगाणा के कुछ दूर आगे चंडीगढ़ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो की बस से जा टकराई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्यों की सर्पीली सड़कों पर पंजाब राज्य के चालक तीखे मोड़ों के चलते बस पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। चंडीगढ़ परिवहन डिपो की यह बस अमृतसर से वाया ऊना हमीरपुर और बैजनाथ के लिए चिह्नित की गई है। दूसरी ओर धर्मपुर डिपो की बस भी सरकाघाट से अमृतसर के लिए जा रही थी। चंडीगढ़ परिवहन निगम की बस के चालक ने मोड पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और धर्मपुर डिपो की बस से टक्कर हो गई। कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई और दोनों बसों के स्टाफ में काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई और सवारियों ने भी तर्क वितर्क देकर मामला सुलझा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें