फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में पड़े रहे टूल, अधर में लटका रहा पंचर कार्य; जैक पर खड़ी रही बस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्थान - एचआरटीसी वर्कशॉप ऊना। समय - दोपहर दो बजकर 20 मिनट। एचआटीसी की वर्कशॉप के मुख्य गेट पर चौकीदार अपनी ड्यूटी दे रहा है। इस दौरान वर्कशॉप में 20 के करीब बसें रिपेयर होने के लिए खड़ी हैं। वर्कशॉप के मुख्य गेट के साथ ही बसों को धोने के लिए अलग से वॉशिंग एरिया बनाया गया है जहां एक बस धोने के लिए खड़ी की गई है। वर्कशॉप के एक छोर पर पीसमील कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान वर्कशॉप में तैनात तकनीकी कर्मचारी भी अपने काम को छोड़ कर दो घंटे के लिए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंक्चर का कार्य अधर में पड़ा हुआ दिखा। इसी तरह रिपेयर के लिए इस्तेमाल लाए जाने वाले टूल भी खुल में ही पड़े हुए नजर आए। एक एचआरटीसी बस जैक पर ही खड़ी हुई दिखी। जबकि कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दो घंटे की हड़ताल के दौरान वर्कशॉप में किसी भी तरह का कोई काम नहीं हुआ। जो काम जहां पर था, वहीं अधर पर लटका रहा। समय दोपहर 2.40 पीसमील कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संबोधन में सरकार को कोसते हुए उन्हें अनुबंध पर रखने की मांग कर रहे हैं। दोपहर 3.30 बजे तक वर्कशॉप में कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा है। इससे वर्कशॉप में काम लंबित पड़ा है। शाम 4.05 मिनट पर तकनीकी कर्मचारी अपने काम पर वापस काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ पीसमील कर्मचारी अपनी हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें