फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना से दुलैहड़ के लिए बस सेवा शुरू, 45 किमी सफर करेगी तय

विज्ञापन
ऊना से दुलैहड़ के लिए शुरू हुई बस सेवा के शुभारंभ पर मौजूद सदस्य। एचआरटीसी
विज्ञापन
ऊना से दोपहर 3:25 पर दुलैहड़ बस स्टैंड के लिए होगी रवाना
विज्ञापन

हरोली क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एचआरटीसी ऊना की तरफ से शुक्रवार को दुलैहड़ के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यह बस हरोली उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए दुलैहड़ पहुंचेगी। इससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। यह बस रोजाना दोपहर 3.25 बजे बस स्टैंड से दुलैहड़ के लिए रवाना होकर शाम 5.30 बजे दुलैहड़ पहुुंचेगी। रोजाना सुबह 7:30 बजे दुलैहड़ से चलकर सुबह 9:40 पर ऊना बस स्टैंड पहुंचेगी। हरोलीवासियों के लिए शुक्रवार को एचआरटीसी की तरफ से मुद्रिका बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे हरोली उपमंडल के कई क्षेत्रों को लाभ होगा। यह बस रामपुर पुल, हरोली, पालकवाह, कर्मपुर, अप्पर चंदपुर, ललड़ी, नंगल खुर्द, टाहलीवाल, बट्ट कलां, बाथड़ी, सिंगा, झुग्गियां, गोंदपुर जयचंद, हीरानगर, लालुवाल होते हुए दुलैहड़ पहुंचेगी। इस दौरान यह बस एक तरफ का करीब 45 किलोमीटर सफर तय करेगी। शाम को बस दुलैहड़ में ही खड़ी रहेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे दुलैहड़ से इसी रूट से होते हुए सुबह 9:40 पर ऊना बस स्टैंड पहुंचेगी। ऐसे में ऊना में कामकाज या कार्यालयों के आने वाले यात्री सुबह 10 बजे से पहले ही जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे। इस बस सुविधा से हरोली क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा।

कोट्स
ऊना से दुलैहड़ के लिए शुक्रवार को बस सुविधा को शुरू कर दिया गया है। उपमंडल हरोली के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा।
ई. सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें