फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बस घूमने का मामला : चालक की मेडिकल रिपोर्ट फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। ऊना के पास चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 दिन पहले तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने और सड़क पर घूम जाने के मामले में परिवहन निगम ने कड़ा संज्ञान लिया है। निगम ने चालक को चार्जशीट करते हुए उसकी मेडिकल रिपोर्ट जांच के लिए फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेज दी है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चालक को चार्जशीट करने के बाद पुनः बस संचालन की अनुमति दे दी गई है। जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को यह बस हरोली से शिमला जा रही थी। ऊना के आगे पीजी कॉलेज के पास हादसा हुआ था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में चालक की लापरवाही सामने आने पर एचआरटीसी प्रबंधन ने तत्काल उसे चार्जशीट किया था। एचआरटीसी ऊना के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि धर्मशाला से फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें