फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर बस और कार की टक्कर

Sun, 26 Apr 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर घे दा घट्टा के पास शनिवार दोपहर बाद एचआरटीसी की बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही अंब थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें