ऊना पुराना बस स्टैंड से लेकर नय बस स्टैड़ सब्जी से लदे रेहडे को दक्का लगाकर बुजुर्ग की मदद करती
ऊना। शुक्रवार सुबह ऊना की सब्जी मंडी से फल-सब्जियों की पेट्टियां लादकर परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ लेकर एक बुजुर्ग रेहड़ी चालक ऊना रेडलाइट चौक की ओर जा रहा था। इस बीच रोटरी चौक ऊना की हल्की चढ़ाई पर वृद्ध को भारयुक्त रेहड़ी खींचने में दिक्कत आने लगी। हालांकि, वहां से कई लोग गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने वृद्ध की मदद नहीं की। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक युवती ने बुजुर्ग की मदद के लिए रेहड़ी को पीछे से धक्का मारना शुरू कर दिया। युवती ने बिना किसी लालच के इंसानियत के नाते मदद करते हुए करीब 50 मीटर तक रेहड़ी को धक्का लगाया। इसके बाद रेहड़ी चालक आसानी से आगे बढ़ गया। बुजुर्ग की मदद करते देख युवती की साथ लगते दुकानदार व राहगीरों ने भी खूब सराहना की।
ऊना पुराना बस स्टैंड से लेकर नय बस स्टैड़ सब्जी से लदे रेहडे को दक्का लगाकर बुजुर्ग की मदद करती