फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जानवरों के लिए लगाए गए फंदे में फंस गई भैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन से गायब थी भैंस, लोगों ने फंदा लगाने वालों पर मांगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत ढियुगली के गांव खरोटा में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अमर सिंह निवासी खरोटा ढियुंगली की भैंस 6 दिन पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। बुधवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय महिलाएं सत्या देवी और माया देवी ने देखा कि गोबिंद सागर झील के किनारे झाड़ियों में जानवरों के लिए लगाए गए फंदे (फाई) में भैंस फंसी हुई है। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि भैंस की स्थिति गंभीर थी। भैंस के मालिक और स्थानीय लोगों का कहना है कि फंदा लगाने वाले व्यक्ति को भैंस फंसी होने की जानकारी थी, लेकिन उसने प्रशासन या मालिक को इसकी सूचना नहीं दी, जो कि पूरी तरह अमानवीय है। स्थानीय निवासी सुशील राणा, सुषमा देवी, संतोष कुमारी, शीला देवी, रिंपल धीमान, सत्या देवी और माया देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों का पता लगाया जाए और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें