फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12.91 करोड़ का बजट पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी सदस्य 25 मार्च तक अपना वार्षिक शेल्फ कार्यालय में जमा करवाएं
विज्ञापन

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक वीरवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सदस्यों की ओर से अपने-अपने जिला परिषद क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याएं कार्यालय अध्यक्ष के समक्ष रखीं। इसके अलावा जिला परिषद के आय व्यय के अनुमोदन, 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत अनुमोदित कार्य योजनाओं के अलावा अनेक अन्य विभागों से संबंधित मदों पर चर्चा की गई। साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 12.91 करोड़ के बजट का अनुमोदन किया गया। जिला विकास अधिकारी ऊना की ओर से मनरेगा वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन भी किया गया। इसमें कुल 54,597 कार्यों के लिए 361 करोड़ के बजट सहित 11,91,576 मैन डेज का प्रावधान किया गया है। जिला परिषद सदस्यों की ओर से नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक किए गए आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया कि 15वें वित्तायोग के वित्त वर्ष 2025-26 की जिला पंचायत विकास योजना के शेल्फ ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। सभी सदस्य 25 मार्च तक अपना वार्षिक शेल्फ कार्यालय में जमा करवाने को कहा। पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा की ओर से सदन में 15वें वित्तायोग की वित्त वर्ष 2023-24 की अनटाइड फंड की किस्त से संबंधित मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने क्षेत्र में ऊना-भोटा मुख्य मार्ग तथा नलवाड़ी -तलमेड़ा सड़क मार्ग की मरम्मत करवाने तथा तलमेड़ा डीहर राजपुर सड़क पर क्षतिग्रस्त पुली की मरम्मत का आग्रह किया। बैठक में भड़ोलियां खुर्द स्थित भूमि की चहारदीवारी करने के निर्देश दिए गए और जिला परिषद में लिफ्ट को विभागीय स्तर पर शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सहायक पंजीयक सहकारी सभाओं से संबंधित कुठेड़ा खैरला बार्ड के अधीन सोसायटियों की ओर से किसानों को वितरित किए गए कृषि लोन की सूचना प्रदान करवाने के विभाग को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें