ऊना में बसपा के जिला अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मां
ऊना। बहुजन समाज पार्टी के जिला ऊना के अध्यक्ष की ओर से स्वर्ण समाज एवं देवी-देवताओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों पर विभिन्न संगठन उग्र हो गए हैं। शनिवार को हिंदू एवं स्वर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा से मिला।
मामले में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राहुल मेनन व हिन्दू एकता मंच के अध्यक्ष चंदन शर्मा ने बताया कि 26 सितंबर को एमसी पार्क में हुए एक विरोध प्रदर्शन में बहुजन समाज पार्टी ऊना जिला अध्यक्ष लेखराज कतनोरिया ने स्वर्ण समाज के खिलाफ अपशब्द कहे। उन्हें देश के गद्दार करार देते हुए विदेशों को खुफिया जानकारी बेचने वाला बता डाला। यहां तक की प्रशासन और पुलिस विभाग के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने सोशल मीडिया से भी देवी-देवताओं के प्रति अभद्र भाषा लिखी है। इससे स्वर्ण व हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। पदाधिकारियों ने लेखराज कतनोरिया को समाज को तोड़ने वाला करार दिया। सभी हिंदू समाज से संबंधित हैं, इसमें स्वर्ण व दलित सभी समाज एकजुट होकर रहने चाहिएं, लेकिन लेखराज ने अभद्र भाषा कर समाज को तोड़ने की सोची समझी साजिश की है। इस पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई करे। इस दौरान साहिल ठाकुर, पुलकित, बाबा बख्तोरा, अमन लंबड, रोहन द्विवेदी, राजेश ठाकुर, निखिल सहोड़ व योगेश दत्ता मौजूद रहे।