फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुत्ते को रोटी डालने पर भाइयों में मारपीट, डंडे और दांतों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना हरोली के तहत गांव कुठार बीत में हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली (ऊना)। थाना हरोली के तहत गांव कुठार बीत में सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामला एक लावारिस कुत्ते को रोटी डालने को लेकर शुरू हुआ। शिकायत के अनुसार मारपीट के दौरान डंडे से हमला किया गया और दांतों से काटा भी गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीना कुमारी पत्नी मोहिंद्र सिंह निवासी कुठार बीत ने शिकायत दी कि उनके घर के पास एक छोटा लावारिस कुत्ता रहता है, जिसे परिवार के लोग कभी-कभी रोटी डाल देते हैं। बीना कुमारी के अनुसार 27 जुलाई को उनके बड़े जेठ ओंकार ने कुत्ते को रोटी डालने पर आपत्ति जताई और कहा कि कुत्ते को कहीं छोड़ आओ। अगले दिन 28 जुलाई को रात करीब 9 बजे ओंकार उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। इस पर बीना के पति मोहिंद्र सिंह ने अपने अन्य बड़े भाई ओमपाल को आवाज लगाई। कुछ ही देर में दोनों भाई ओंकार और ओमपाल गली में आ गए। ओंकार के हाथ में डंडा था जबकि ओमपाल खाली हाथ था। दोनों ने मिलकर मोहिंद्र सिंह के साथ मारपीट की। जब उनका बेटा बीच-बचाव करने आया तो ओमपाल ने दांतों से और ओंकार ने डंडे से उसे तथा बीना कुमारी को घायल कर दिया। बीना कुमारी ने आरोप लगाया कि उन्हें ओमपाल और ओंकार से जान का खतरा है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शिकायत बुधवार को प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने ओमपाल और ओंकार, दोनों निवासी कुठार बीत, के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरोली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें