फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायत समिति पिरथीपुर के वार्ड दो से बृजेश डोगरा बने विजयी

विज्ञापन
पंचायत समिति पिरथीपुर के वार्ड दो से विजयी बने बृजेश डोगरा समर्थकों के साथ। संवाद
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। पंचायत समिति पिरथीपुर के वार्ड दो के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बृजेश डोगरा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति सदस्य का चुनाव अपने नाम कर लिया। बृजेश डोगरा को कुल 1,434 मत प्राप्त हुए, जो अन्य उम्मीदवारों की तुलना में कहीं अधिक रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतवीर सिंह को 507 मत प्राप्त हुए, जबकि दविंद्र सिंह 320 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। बृजेश डोगरा ने सतवीर सिंह को 927 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी मजबूत जनस्वीकृति का परिचय दिया।चुनाव परिणामों के अनुसार कुल 2,313 मत पड़े। इनमें छह मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया, जबकि 46 मत अमान्य घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें