फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली खड्ड पर 4.63 करोड़ से बनेगा पुल

Sat, 03 Aug 2024 03:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक और पुल के लिए वरदान बनेगी। हरोली स्थित खड्ड पर योजना के तहत पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए लगभग 4.63 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

आने वाले कुछ दिन में लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। 36 मीटर स्पैन बाक्स सेल की मजबूती सहित पुल का निर्माण होगा। फिलहाल पुल निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुल निर्माण का कार्य यकीनन ही इस बरसात के बाद शुरू होगा। फिलहाल पुल बनने से हरोली-टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर पुलिस थाना के आगे काज-वे से होकर लोगों को आगे बढ़ना पड़ता है। गौर हो कि खड्ड में बरसात के दिनों में उफान आने पर यहां से गुजरने वाला यातायात और लोगों का आवागमन थम जाता है। खड्ड का रौद्र रूप शांत होने के बाद ही लोगों की आवाजाही यहां से खुलती है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में इस पुल की जरूरत को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय में उक्त राशि को मंजूर कर दिया गया है, जिससे भविष्य में पुल होने से लोगों का आवागमन बेहद सुखद होगा।
विज्ञापन

-
लोक निर्माण विभाग की ओर से इस पुल की टेंडर प्रक्रिया पहले की जाएगी। इसके लिए कबायद शुरू कर दी गई है।
-ई. बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, हरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें