फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तनपान बच्चों के जीवन की नींव : गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मलाहत में प्रवासी महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलाहत में प्रवासी महिलाओं के लिए जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि स्तनपान बच्चों के जीवन की नींव है और मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रोम) नवजात के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। छह माह तक केवल स्तनपान और उसके बाद दो वर्ष तक पूरक आहार के साथ स्तनपान से शिशु को संपूर्ण पोषण मिलता है। बीसीसी समन्वयक कंचन माला ने मां और शिशु के बीच स्तनपान से बनने वाले संबंध व बोतल के दूध से होने वाले संक्रमणों के बारे में जानकारी दी। शिविर में गुंजन एनजीओ की प्रवीण कुमारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम, आशा वर्कर दर्शना व पूजा रानी सहित कई गर्भवती व धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें