ऊना। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को नए साल पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। हवन के लिए डेरा बाबा रुद्रानंद नारी से विशेष रूप से ब्राह्मणों को आमंत्रित किया गया। ब्राह्मणों ने स्वास्तिक वाचन से हवन शुरू किया। वहीं, वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डाली गईं। हवन में पूर्णाहुति के साथ विश्वशांति की प्रार्थना की गई। जिला बार एसोसिएशन ने लोगों के लिए भंडारा लगाया। आम जनता समेत कर्मचारियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भंडारे का प्रसाद खाने के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। देर शाम तक परिसर में लोगों ने भंडारा चखा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पांडा, महासचिव रोहित भारद्वाज, नरेंद्र हरिपाल, विवेक सहजपाल, अनूप शारदा, एनके पाठक, कैलाश शर्मा, राकेश ठाकुर मौजूद रहे। संवाद