संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सोमवार सुबह इंदु पेट्रोल पंप के नजदीक कपूरथला के हरमिंदर सिंह पुत्र बिक्र सिंह निवासी गांव रेहाणा जट्टा जिला कपूरथला पंजाब का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। उसके पास से कुछ नकदी व आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों से पहचान की गई। मंगलवार को जिला ऊना में तीन डॉक्टरों की टीम की ओर से मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि हरविंदर सिंह बस से बंगाणा पहुंचा था। जेब में बस की टिकट मिली थी। वहीं, हरविंदर सिंह शादीशुदा था परंतु कोई बच्चा नहीं था। हरविंदर सिंह का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आगामी जांच जारी है। पुलिस टीमें गहनता से जांच कर रही है। एक टीम कपूरथला भी जांच के लिए भेजी जा रही है। बंगाणा पुलिस टीम जांच में जुटी है कि आखिर हरमिंदर ने ऐसा कदम क्यों उठाया या कोई साजिश के तहत अन्य मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी खुलासा हो पाएगा।