फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ब्लॉक कांग्रेस नंगल ने फूंका केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी नहीं होंगी बर्दाश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लोकसभा में संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। नंगल के आई ब्लॉक चौक पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं व वर्करों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की और उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगने की मांग उठाई। कांग्रेस वर्करों ने कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर आई ब्लॉक चौक तक रोष मार्च निकाल कर पुतला फूंका और कहा कि संविधान निर्माता डाॅ. आंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सैनी ने कहा कि पूरा देश डाॅ. आंबेडकर का सम्मान करता है और केंद्रीय मंत्री की ओर से लोकसभा में ऐसी टिप्पणी करना सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें