फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाजयुमो ऊना 14 अगस्त को निकालेगा कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना एवं बसदेहड़ा मंडल की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय ऊना में मंडल अध्यक्ष रूपिंदर सिंह देहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य रूप से 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन से जुड़े जख्मों पर चर्चा हुई। एक ओर 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता की खुशी थी, तो दूसरी ओर विभाजन का दर्द, जिसे पूरे देश ने झेला। इसी विभाजन विभीषिका दिवस की स्मृति में युवा मोर्चा 14 अगस्त को शाम 6 बजे शहीद स्मारक ऊना में सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाएगा। इसके उपरांत विभाजन के दौरान शहीद हुए लगभग 10 लाख लोगों एवं बेघर हुए लाखों परिवारों की स्मृति में शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें