फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का झूठा करिश्मा अब खत्म : जगत राम

Mon, 15 Jul 2024 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जगत राम शर्मा अपने समर्थकों संग कांग्रेस की उपचुनाव में  जीत बारे बताते हुए। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
ऊना। राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव एवं प्रदेश इंटक के महासचिव जगत राम शर्मा ने कहा कि देश में 13 उपचुनाव हुए हैं, जिसमें एनडीए को दो पर जीत प्राप्त हुई, बाकी सब इंडिया गठबंधन ने जीते हैं। इसका मतलब साफ है कि मोदी, आरएसएस, भाजपा का झूठा करिश्मा बिल्कुल खत्म होने जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को जारी बयान में जगत राम ने कहा कि प्रदेश में तीन सीटों पर इंटक से मिलकर पूर्व में अपडेट जुटाया था। इसमें देहरा, नालागढ़ में जीत साफ थी और ऐसा हुआ भी। हमीरपुर में भी कांग्रेस के जीत के पूरे आसार रहे। हरदीप बाबा ने तो कमाल कर दिया। मुकेश अग्निहोत्री की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों और कांग्रेसियों की एकजुटता से यह जीत सुनिश्चि हुई। इस चुनाव में नालागढ़ सहित दूसरे स्थान पर भी अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियन के नेता भी सक्रिय रहे। इसमें इंटक, सीटू, एचएमएस, बीमा, बैंक आदि के लोग भी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में खड़े नजर आए हैं।
जगत राम ने बताया कि देश में भाजपा और मोदी के विरुद्ध जो माहौल बन रहा है। इसके लिए कांग्रेस के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का बड़ा योगदान है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री सभी बधाई के पात्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें