फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सरकार तोड़ने के रह गए सपने : अग्निहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-भाजपा ने अपने ही नेताओं को पीछे हटाने का किया काम
विज्ञापन

भाजपा के अंदर बने अनेक ग्रुप, विद्रोह की फूट रही है चिंगारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने लगातार सरकार तोड़ने का सपना देखा जो सपना ही रह गया। उन्होंने ऊना में जारी किए गए प्रेस बयान में कहा कि भाजपा ने कई विधायकों को पूर्व विधायक करके घर बैठा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने नेताओं को पीछे हटाने का काम किया है। प्रदेश की जनता ने दल बदल, धनबल की राजनीति को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार हिमाचल के हित के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के काम प्राथमिकता पर करना हमारी प्राथमिकता है ।कानून व्यवस्था बनाने के लिए सबसे सख्त कार्रवाई हो रही है। प्रदेश में कहीं भी किसी भी प्रकार के माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को कार्रवाई के लिए फ्री हैंड कर दिया गया है। कर्मचारियों को पेंशन मिल गई है। महिलाओं को 1500 रुपये मिल रहे हैं। युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हालत खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर अनेक ग्रुप बन गए हैं। भाजपा में विद्रोह की चिंगारी फूट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने ही नेताओं का सामना नहीं कर पा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें