फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन

Sun, 22 Sep 2024 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- सिख-हिंदू भाईचारे को खराब करने का प्रयास कर रहे राहुल
विज्ञापन

झूठे बयान के लिए बिना शर्त देशवासियों से माफी मांगे राहुल गांधीः सत्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में सिख समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी में काफी उबाल देखा जा रहा है। शनिवार को जिला भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ म्युनिसिपल पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन में मौजूद विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहे राहुल गांधी भारत में सिख और हिंदू भाईचारे को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सिख समुदाय के लोगों को प्रताड़ित किए जाने के आरोप बेबुनियाद हैं। कहा कि राहुल गांधी आरोप लगाते हैं कि सिखों को गुरुद्वारों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा, पगड़ी और कड़ा पहनने पर ऐतराज जताया जा रहा है। कहा कि राहुल गांधी भाजपा का विरोध करते हुए पूरे देश का ही विरोध करने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि अति उत्साह में आकर राहुल गांधी कई बार ऐसे झूठे बयान जारी कर देते हैं। भाजपा ने मांग उठाई कि राहुल गांधी बिना शर्त देशवासियों से अपने इस बयान के लिए माफी मांगें।
विज्ञापन


कांग्रेस का इतिहास सिख समुदाय के खून से सना : बलबीर चौधरी
भाजपा के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि खुद कांग्रेस पार्टी का इतिहास सिख समुदाय के खून से सना हुआ है। 80 के दशक में कांग्रेस ने सिखों के साथ क्या किया था, आज तक कोई नहीं भूला है। अपने फायदे के लिए कांग्रेस ने पंजाब को आतंकवाद की आग में झोंक दिया और उसके बाद कार्रवाई के नाम पर 20,000 लोगों की निर्मम हत्या करवाई गई। उन्होंने कहा कि सिखों के साथ बर्बरता को अंजाम देने वाले कांग्रेस के नेता 2014 से पहले तक खुलेआम घूमते रहे और पूरी तरह अपनी आजादी का लुत्फ उठाते रहे। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को कानून के दायरे में लाया गया है, लेकिन अब राहुल गांधी की बयानबाजी उनके मानसिक संतुलन और कांग्रेस की विचारधारा दोनों को खुद ही बयां कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, हरोली भाजपा नेता राम, कुमार जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, शाम मिन्हास ,मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, रविन्द्र द्विवेदी, चरणजीत शर्मा व पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें