गगरेट ( ऊना)। उपचुनाव में भाजपा ने पहले बाजी मारते हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है। गगरेट भाजपा में विरोध की चिंगारी को काफी हद तक शांत करने के बाद चैतन्य ने पार्टी को साथ लेकर प्रचार पर फोकस कर लिया है। वहीं कांग्रेस अभी भी अपने उम्मीदवार ही तलाश रही है। टिकट के कई दावेदारों के बीच प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में फिलहाल, असमंजस बना है। ब्लाक कांग्रेस स्थानीय नेता को टिकट देने की बात पर अड़ी है।