हरोली (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर टाहलीवाल बाजार में विजयी जुलूस निकालकर जश्न मनाया और लड्डू बांटे। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर की। प्रो. रामकुमार ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की जीत है। यह जनता की जीत है और विपक्ष के अहंकार की हार है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया और भविष्य में पार्टी की नीतियों पर जनता के भरोसे को बनाए रखने का संकल्प लिया।संवाद