फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युक्तिकरण के नाम पर शिक्षकों को दुर्गम क्षेत्रों में ट्रांसफर का भाजपा को एतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बोले- प्रदेश सरकार कांग्रेस नेताओं के इशारे पर शिक्षकों को प्रताड़ित करने का कर रही काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिक्षा विभाग में युक्तिकरण के नाम पर जिला के शिक्षकों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में ट्रांसफर किए जाने को लेकर कड़ा एतराज जताया है। मंगलवार को प्रेस बयान में विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कांग्रेस नेताओं के इशारे पर शिक्षकों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। जिला में ही शिक्षकों की कमी चल रही है। ऐसे में उन विद्यालयों में इन शिक्षकों के तबादले न करके विशेष रूप से दुर्गम क्षेत्रों जैसे किन्नौर, बड़ा भंगाल, पांगी, लाहौल स्पीति और सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का पिछले ढाई वर्ष में न तो विकास में कोई योगदान रहा है और न ही शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को कोई सुविधा प्रदान करने में यह नेता केवल मात्र अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए जानबूझकर शिक्षकों को दुर्गम क्षेत्रों में ट्रांसफर करवा रहे हैं। विधायक ने कहा कि जिला के कई ऐसे विद्यालय हैं जहां शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों का जीवन अंधकार की तरफ बढ़ रहा है। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते करवाए गए यह तबादले रद्द नहीं किए तो भाजपा उग्र आंदोलन खड़ा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें