फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 15 लाख तो दिए नहीं, कांग्रेस 1500 दे रही तो तकलीफ क्यों : विवेक शर्मा

Wed, 20 Mar 2024 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- गरीबों को मिलने वाली राशि रुकवाना चाहती है भाजपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करके दिखाती है। कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा कर रही है, लेकिन भाजपा को यह रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले तो भाजपा के लोग महिलाओं को 1500 कब मिलेंगे चिल्ला रहे थे और जब प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 1500 रुपये देने की मुहिम शुरू की है, तो अब भाजपा के नेताओं ने उसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताकर इस पर रोक लगाने को कहा है। विवेक शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। प्रदेश के किसी भी भाजपा नेता ने आपदा के समय केंद्र सरकार से मदद मांगने में हिम्मत नहीं दिखाई। अब जब कांग्रेस की सुक्खू सरकार महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी पूरी कर रही है, तब भाजपा के समस्त नेता विरोध करने में जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें