फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने अपने हित के लिए बेटे के भविष्य से किया खिलवाड़ : विवेक

Mon, 20 May 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- पानी और सड़क की समस्याओं को देंगे प्राथमिकता, बंगाणा अस्पताल का होगा कायाकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
ऊना। कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने रविवार को क्षेत्र के तनोह पंचायत के सोरला में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के ऊपर हमला किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने बच्चों के लालन-पालन को रखी जमा पूंजी आपदा के समय प्रदेश हित में लगा दी, तो वहीं दूसरी तरफ नौ लोगों ने प्रदेश हितों को बेचा।
उन्होंने कहा कि हद तो तब हुई जब कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी के द्वारा बेटे के नाम पर करोड़ों रुपए के टेंडर में जाली दस्तावेज बनाकर टेंडर की गड़बड़ी की। अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने कांगड़ा में मामला दर्ज करवाया। जो व्यक्ति बेटे के भविष्य के साथ ऐसा कर सकता है तो कुटलैहड़ के युवा वर्ग का हित कैसा होगा। कहा कि 14 महीने में कुटलैहड़ को ठेके पर गिरवी रखने वाले इन दगाबाजों को अब सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो पहले लोगों को आर्थिक सहायता के नाम पर पैसा देता है और बाद में फोटो करवाकर उनको धमकाता है। ऐसा व्यक्ति कैसे समाजसेवी हो सकता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए परिवार की अनदेखी कर सकता है, वह कैसे सेवक हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री तो दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री होने का सीधा फायदा क्षेत्र के लोगों को मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति को हमने खून-पसीने की मेहनत के साथ विधायक बनाया, वह मात्र 14 महीने के बाद अपने फायदे के लिए क्षेत्र के साथ धोखा करके फिर मौका मांगने आ रहा है, उसके अपराध माफ करने योग्य नहीं हैं।
इसके अलावा युवा नेता राजेश अत्री का कहना है कि आज जो चुनाव हो रहे हैं, वह थोपे गए हैं और इसके जिम्मेदार भाजपा प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें