फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हैंडबाल में मोरसिंगी को हराकर बिलासपुर विजेता

विज्ञापन
दुलैहड़ में हैडबॉल प्रतियोगिता में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुलैहड़ (ऊना)। प्रसिद्ध नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी मनीष राणा की याद में राजीव गांधी स्टेडियम दुलैहड़ में दिवसीय हैंडबाल प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरे दिन के मुकाबले हुए। नेहरू युवा क्लब दुलैहड़ की ओर से करवाए जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन हैंडबाल के कोच अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दूसरे दिन रोमांचकारी मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग का सेमीफाइनल मोरसिंगी और ज्वाली के बीच हुआ और मोरसिंगी की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच दुलैहड़ और बिलासपुर के बीच हुआ। इसमें बिलासपुर विजयी रहा। अंडर-19 का फाइनल मैच बिलासपुर और मोरसिंगी के बीच हुआ। इसमें बिलासपुर ने जीत हासिल की। ओपन वर्ग के सेमीफाइनल में पहला मैच बीएसएफ और चंडीगढ़ का हुआ। इसमें बीएसएफ की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच डोगरा और डीएवी जालंधर की टीम के बीच हुआ। इसमें डीएवी जालंधर विजेता रहा। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यूथ क्लब के प्रधान नितीश शर्मा ने बताया कि बाकी के मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों को 61,200 रुपये के इनाम देकर नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें