फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मंदली पहुंचे बिलासपुर के एनसीसी कैडेट्स, गोबिंद सागर झील में करेंगे नौकायान अभ्यास

Tue, 15 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान और स्टाफ द्वारा एनसीसी इकाई बिलासपुर-1 के नौकायन अभियान का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने क्षय रोग उन्मूलन पर जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्यालय में एनसीसी प्रभारी एएनओ संजीव कुमार ने बताया कि इस नौकायान अभियान की शुरुआत आठ सितंबर को बिलासपुर से हुई थी। इसके अंतर्गत गोबिंद सागर झील के माध्यम से ओहर, ऋषिकेश, भाखड़ा, कोसरी कैंप होते हुए रविवार शाम को तीन दिवसीय ठहराव के लिए सभी अधिकारी और एनसीसी कैडेट्स विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि कैडेट्स तीन दिनों तक गोबिंद सागर झील में नौकायान का अभ्यास करेंगे। कमांडिंग अधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि यह संकल्प अभियान 18 सितंबर को गोबिंद सागर झील में 330 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें