फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना-होशियारपुर पुराना मार्ग पर लाल सिंगी गांव में एक तीखे मोड़ पर बाइक स्किड होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार के पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आसपास मौजूद लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करण (42) निवासी जालंधर पंजाब सोमवार शाम को बाइक पर सवार होकर पंजाब के जालंधर से ऊना शहर की ओर जा रहा था। इस दौरान पुराना होशियारपुर सड़क से होते हुए ऊना शहर की ओर जाते समय लालसिंगी में तीखे मोड़ पर लावारिस पशु आगे आ गया। बाइक सवार जैसे ही मुड़ने लगा, उसकी बाइक स्किड होकर दूर तक फिसलती चली गई। हादसे में बाइक चला रहे करण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं जिसे लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें