फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक सवार शातिर व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार

Sat, 18 May 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर पुल पर छीनाझपटी की हुई वारदात
विज्ञापन

ऊना। हरोली रामपुर पुल पर एक व्यक्ति से छीनाझपटी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो शातिरों ने हरोली निवासी व्यक्ति से मोबाइल छीना है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास कोई मामले की शिकायत नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार राम सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच तहसील हरोली जिला ऊना शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर ऊना से हरोली की तरफ आ रहा था। इस बीच रामपुर पुल के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। हालांकि राम सिंह ने मौके पर छोर मचाया और शातिरों का कुछ दूरी तक पीछा किया, लेकिन कोई लाभ न हुआ। उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक शिकायत नहीं पहुंची है। जैसे ही शिकायत आएगी पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें