फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय रामपुर के ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर पीरा दी दरगाह के पास बीते रात सोमवार को कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके से फरार हुए चालक को पुलिस ने रेड लाइट चौक पर पकड़ लिया। मृतक ऋषभ, पुत्र बहादुर सिंह, निवासी नंगड़ा, जिला ऊना का रहने वाला था। जबकि कैंटर चालक ईशान खान, कृष्णा नगर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सोमवार को नंगड़ा निवासी ऋषभ अपनी पत्नी सोनिया के साथ बाइक पर ऊना से घर की ओर जा रहा था। रामपुर पहुंचने पर संतोषगढ़ की तरफ से एक कैंटर तेज रफ्तार से आया और बाइक को टक्कर मार मौके से फरार हो गया। कैंटर की टक्कर से बाइक सवार ऋषभ और उसकी पत्नी सोनिया साथ लगती नाली में जा गिरे। हादसे में घायल दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां पर उपचार के दौरान ऋषभ की मौत हो गई। घायल महिला का उपचार जारी है। हादसे में महिला की टांग भी फ्रैक्चर हुई है। हादसे के बाद से फरार कैंटर को ऊना रेड लाइट के समीप काबू कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने कैंटर चालक ईशान खान, निवासी हमीरपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें