फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बुजुर्ग की मौत मामले में बाइक सवार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के पीपलू में सड़क हादसे में आरोपी बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग की जान चली गई थी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बाइक सवार है, जिसकी पहचान निखिल के रूप में हुई। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बाइक सवार तेज गति में जाता हुआ नजर आया और सामने से स्कूटी पर आ रहे दादा व पोता को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 70 वर्षीय दादा सरदार अली की मौत हो गई। जबकि उसका पोता और बाइक सवार घायल हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें