फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां छीनकर बाइक सवार फरार

Thu, 17 Oct 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजकीय महाविद्यालय ऊना के समीप दिनदहाड़े एक महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां छीनकर आरोपी फरार हो गए। छीनाझपटी के दौरान महिला के हाथ में चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला संतोष शर्मा निवासी वार्ड चार ऊना ने पुलिस के पास शिकायत सौंपी है। पुलिस टीम ने घटनाक्रम पर जाकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं, जिसमें बाइक पर भाग रहे दो युवक देखे गए हैं। पुलिस आरोपी युवकों की धरपकड़ में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पौने 10 बजे के करीब संतोष शर्मा निवासी वार्ड नंबर चार जगत अस्पताल के सामने सड़क पर जा रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए, जिन्होंने महिला के आगे बाइक रोक लिया और जबरदस्ती महिला के हाथ में पहनी सोने की दो चूड़ियां छीन लीं। इस दौरान महिला के हाथ में चोट भी आई। छीना-झपटी के बाद दोनों बाइक सवार युवक फरार हो गए। हालांकि महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बाइक सवार दोनों युवक फरार हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके।
सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक कैद हुए है, जिन्होंने महिला के साथ स्नेचिंग की है। पीड़ित महिला संतोष शर्मा ने बताया कि उसकी तीन तोले की सोने की चूड़ियां थीं, जिसे शातिर छीनकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। जल्द स्नेचरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें