फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब बाजार में गली में पार्क बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब बाजार से बाइक चोरी होने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कटौहड़ खुर्द ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा अंब बाजार में रेडिमेट कपड़ों की दुकान करता है। 3 मई को उसने अपनी बाइक नंबर एचपी 72-सी-1282 को रोजाना की तरह साथ लगती गली में पार्क किया था। उसी दिन शाम के लगभग चार बजे उसने पाया कि उसकी बाइक वहां से गायब थी। उन्होंने 14 मई तक हर संभव स्थान पर बाइक की तलाश की लेकिन नहीं मिली। उन्होंने अंदेशा जताया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक चुरा ले गया है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें