फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ में बाइकों की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना के तहत ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित नशा निवारण केंद्र के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चालकों को चोटें पहुंची है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी संतोषगढ़ लाया गया। वहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों की ब्यान दर्ज कर अगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करनैल सिंह निवासी रूपनगर पंजाब रविवार दोपहर को बाइक पर संतोषगढ़ स्थित नशा निवारण केंद्र के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान कार को ओवरटेक करते हुए करनैल सिंह सामने से आ रहे बाइक सवार जसप्रीत सिंह निवासी बलाचौर, पंजाब से टकरा गया। हादसे में दोनों घायलों को स्थानीय लोग निजी गाड़ी से सीएचसी संतोषगढ़ लेकर गए। वहां से घायलों को आरएच ऊना रेफर कर दिया गया। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने करनैल सिंह के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें