फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जल रहे भिंडला चौली के जंगल, शरारती तत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
भिंडला बडेराह चौली कुलथू के मध्य जंगलों में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
कड़कती धूप में वन विभाग के कर्मचारी बुझाते रहे आग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की भिंडला चौली रेंज के जंगलों में बुधवार सुबह आठ बजे किसी शरारती तत्व ने जंगल में आग लगा दी। तेज हवाओं से जंगल में आग फैल गई। इससे लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। दूसरी तरफ सैकड़ों जीव, जंतु, पशु-पक्षी इस आग की चपेट में आ गए। वन विभाग बंगाणा रेंज के अधिकारी अंकुश आनंद का कहना है कि भिंडला के जंगलों में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी थी। हालांकि, वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। जो कोई लोग जंगलों में आग लगाते हुए पकड़े जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें