भिंडला बडेराह चौली कुलथू के मध्य जंगलों में लगी आग। संवाद
कड़कती धूप में वन विभाग के कर्मचारी बुझाते रहे आग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की भिंडला चौली रेंज के जंगलों में बुधवार सुबह आठ बजे किसी शरारती तत्व ने जंगल में आग लगा दी। तेज हवाओं से जंगल में आग फैल गई। इससे लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। दूसरी तरफ सैकड़ों जीव, जंतु, पशु-पक्षी इस आग की चपेट में आ गए। वन विभाग बंगाणा रेंज के अधिकारी अंकुश आनंद का कहना है कि भिंडला के जंगलों में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी थी। हालांकि, वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। जो कोई लोग जंगलों में आग लगाते हुए पकड़े जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।