फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिलास्तरीय योग ओलंपियाड के अंडर-17 छात्र वर्ग में भरवाईं स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में बुधवार को जिलास्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-17 छात्र वर्ग में भरवाईं स्कूल ने प्रथम और धलवारी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 छात्र वर्ग में नगरवाला स्कूल ने प्रथम और जनकौर स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में छतारा स्कूल ने प्रथम और भरवाईं स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में जनकौर स्कूल ने प्रथम और छतारा स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंदर सिंह ने किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोम लाल धीमान ने शिरकत की। प्रधानाचार्य सुरेंदर सिंह और एडीपीईओ रविंदर सिंह भुल्लर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न और माता की चुनरी भेंटकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि योग के माध्यम से छात्रों में एकाग्रता, मानसिक और आध्यात्मिक ज्ञान का विकास होता है। योग एक संस्कारी पीढ़ी देने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों से अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग के लगभग आठ स्कूलों के 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों, क्रियाओं व प्राणायाम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। एडीपीईओ रविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि ओलंपियाड प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थियों ने योगासनों में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें