फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जयंती पर भारत रत्न वाजपेयी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशासन दिवस पर पूर्व मंत्री कंवर ने कार्यकर्ताओं सहित दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल की ओर से आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कंवर ने कहा कि आज हम उन अटल जी के जन्म की शताब्दी मना रहे हैं, जिन्होंने परमाणु परीक्षण करके पूरे विश्व को संदेश दिया कि भारत अपनी शक्ति के आगे दूसरे की जबरदस्ती शक्ति को स्वीकार नहीं करेगा। हम शांति के दूत हैं, लेकिन क्रांति निश्चित रूप से करना जानते हैं। अटल जी ने विपक्ष में रहते हुए भी हर पक्ष को साथ लेकर चलने का काम किया और इतना अच्छा शासन किया कि वह सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हम अटल जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। निश्चित रूप से उनका जीवन पूरे राजनीति के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने एक व्यक्ति के रूप में पूरे देश को बांधने का काम किया था। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश, राजिंदर रिंकू, शशि राणा, विजय शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अटल बिहारी बाजपेयी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बच्चों से जानकारी लेते एसडीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें